प्रकृति और जल
सावन का माह प्रकृति के सौंदर्य का स्वरुप हैं। हरियाली छटा विखेरती प्रकृति, जल से मग्न झीले, सरोवर, झरने, फूलों से सुशजित और सुगन्धित बागान प्रकृति का सिंगार हैं । प्रकृति का स्वरुप अत्यंत वृहद हैं उसमे जल वृहद स्वरुप का प्रमुख अंग हैं।
यह विचार उस समय मन में उठे ज़ब टीवी खोल न्यूज़ चेनल देखा, लगभग उत्तर, उत्तर- पूर्वी भारत और मध्य भारत जल मग्न हैं। हम स्वयं हरिद्वार में हैं जहाँ पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही हैं। जगह जगह पानी भर गया हैं, पहाड़ो में विशेषकर हिमाचल और उत्तराखंड में भुसखलन के कारण जान माल को भी हानि हुई। देश के कोने कोने से आये एक्सीडेंट व इमरातों के गिरने के दृष्यों को देख मन सोच में पड़ गया, ये वही जल और नदियाँ हैं जो जीवन दायनी हैं, लोगों को किसानो का जीवन इसी पर निर्भर होता हैं।
यदि क़ृषि हेतु जल की कमी अकाल कारण हैं तो जल की अधिकता फसल बर्बादी का भी हैं। किन्तु यही नदियाँ या जल रौद्र रूप धारण कर ले तो प्रकृतिक आपदा का स्वरूप ले लेती हैं। बाढ़, भुसखलन के कारण प्रयटक स्थल बने पहाड़ो पर लोगों का जीवन दुष्कर हो गया हैं। यही जल का विराट और सौम्य रूप हैं।
जल है तो जीवन है, जल है तो कल। 70 प्रतिशत जल के साथ पृथ्वी ग्रह नीला ग्रह कहलाती हैं। ज़ब तक पृथ्वी पर "जल हैं। जीवन हैं। " ये कोट्स मात्र दो तीन शब्द नहीं इनका गहरा अर्थ हैं। यदि जल के महत्व को गहराई से जाने तो देखने में आएगा की समस्त जलवायु परिवर्तन और वैश्विक तापमान की समस्या का तार कहीं ना कहीं जल से ही जुड़ा है।
जलवायु परिवर्तन और वैश्विक तापमान वृद्धि का एक मुख्य कारण हैं विकास, आज विकास के कारण ही जगल जगल मैदान और फिर शहर में परिवर्तित हो गए हैं। वनों की कटाई का गहरा सम्बन्ध जल और जीवन से हैं। वृक्ष अपने द्वारा अवशोषित जल को, वायुमंडल में वाष्प बनाकर छोड़ते रहते हैं। यही वाष्प बादल बनकर वर्षा करते हैं और वर्षा जल को वृक्ष पुनः अवशोषित करते हैं। अतः जल चक्र में वृक्ष एक महत्त्वपूर्ण कड़ी हैं। जल और वृक्ष का सीधा सम्बन्ध हैं।
प्रकृति के असमानता का एक नजदीक उदाहरण करोना काल का हैं, हमने ऑक्सीजन की कमी के कारण अपनों को मृत्यु के मुँह में जाते देखा। यदि वृक्ष और वन व प्रकृति के समानता होती तो ऑक्सीजन के कारण जो अफरा तफरी और अपनों को खोया ऐसा होने का सबाल है नहीं बानता। वृक्ष मात्र हमें जीवन दायनी ऑक्सीजन नहीं प्रदान करते हैं बल्कि हमारे लिए हानिकारक कार्बन डाई ऑक्सासाइड को वातावरण से आवसोसित कर वातावरण और पर्यावरण को शुद्ध बनाते हैं। ये सब विपरीत समय प्रकृति के विरुद्ध जाने का परिणाम हैं।
हमें सीखना होगा प्रकृति से तादातम्य कैसे बनाना हैं। जल का महत्व वैज्ञानिकों के लिए भी रिसर्च का विषय।
नासा की कई रिसर्च में ही कहा गया हैं की एक समय मगल ग्रह पर भी जीवन था, उस समय वह जल था तो जीवन था, जल समाप्त होने पर जीवन भी लुप्त हो गया हो संभवतः । इसी प्रकार 70 प्रतिशत जल मनुष्य शरीर में भी क्रियाशील हैं। ज़ब आज हम अन्य ग्रहों पर जीवन तलाश रहे हैं तो प्रथम आवश्यकता जल की खोज हैं। जल के यदि गुणों को देखे तो वह अपने साथ शीतलता , सरलता, समाहितता को लिए हुए हैं तो वही यदि यह रूद्र रूप धारण कर ले तांडव व विकरालता का कारण बन जाता हैं।
प्रकृति जहाँ सौम्य भी है तो रूद्र भी, इसे उसी प्रकार देखे ज़ब माँ गौरी शांत हैं तो पार्वती का स्वरूप हैं, और ज़ब उग्र होती हैं तो काली का रूप धारण कर असुरों का संहार करती हैं। बस आज इस कलयुग में हमारे ही दूषित और निष्कर्षट कर्म असुरों का कार्य कर रहें, इसलिए माँ अपना उग्र स्वरूप आपदा के रूप में दर्शाति हैं। आज जल का यह रौद्र रूप माँ काली का ही स्वरूप हैं।
हमें समझाना होगा क्या उचित हैं, क्या अनुचित... हमारे कर्म किस ओर जा रहें हैं, इन्ही कर्मों का परिणाम वैश्विक तापमान और जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण हैं जो आगे जा आपदा बन जाती हैं।
प्रकृति अपना सौम्य और सरल रूप ही धारण करी रहें यह हमारी जिम्मेदारी, कर्तव्य और धर्म हैं। ज़ब मनुष्य धर्म और कर्तव्य को साथ ले आगे बढ़ता हैं तो गलत कर्म होने का सवाल ही नहीं बनता। आज प्रकृति की आसमानता को समानता में परिवर्तित करना होगा धर्म को साथ लेकर। तभी मनुष्य प्रकृति के उग्र रूप से बच सकता हैं...नहीं तो आगे जा यही आपदाएं प्रलय का कारण होंगी।
Comments
Post a Comment