भारत के राष्ट्रीय उत्सव गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को अनेकों अनेक शुभकामनायें।🇮🇳🙏🇮🇳🙏🇮🇳🙏
किसी भी देश की स्वतंत्रता, नागरिकों के अधिकार, देश के लोगों की मुखर आवाज इस बात पर निर्भर करती है की वह देश गणतंत्र और लोकतंत्र है या नहीं।
आजादी के पश्चात भारत ने अपने देश की सुचारु व्यवस्था को बनाये रखने के लिए, लोगों के अधिकारों को सुनिश्चित करने हेतु, देश के प्रतेक नागरिक का देश के विकास में योगदान हो इसलिए गुलामी की जंजीरों से निकलता हुआ भारत वीर स्वतंत्रता सैनाननियों के वलिदान और योगदान से 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ , आजादी उपरांत 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ और 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागु किया गया और भारत गणतंत्र कहलाया।
गणतंत्र व्यवस्था भारत के लिए नई नहीं है, इतिहास बताता है की छठी शताब्दी इसापूर्व भारत की ऐतिहासिक 16 जनपदों में से कई जनपद गणतंत्र थी, ये दिखता है की गणतंत्र हमारे रगो में है इसे हमने सीखा नहीं यह हमारे पूर्वजों की देन है।
आज भारत के राष्ट्रीय पर्व 74 वे गणतंत्र पर भारत ने 73 वर्षों में संविधानिक व्यवस्थाओं और जन जन के सहयोग के साथ प्रतेक क्षेत्र में विकास किया। आज वर्तमान में भी भारत कई गुना गति के साथ हर क्षेत्र में अग्रीण होने की कतार में है।
यदि भारत की अर्थव्यवस्था को देखे तो पिछले 3 वर्षों में विश्व ने जो कोरोना महामारी की मार झेली उसने सभी देशों की अर्थव्यवस्था को छीन बिन कर दिया इसके बाबजूद आज भारत तेजी से अर्थव्यवस्था में प्रगति कर रहा हैं। अपने उद्योगो को ना सिर्फ खड़ा किया बल्कि कोराना काल में स्वयं के साथ साथ अन्य देशों को भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया। वैक्सीन से लेकर दवाइयां, अन्न भंडार अन्य देशों को उपलब्ध कराये जबकि विश्व के कई विकसित देश आज भी कोरोना काल की छति से उबर नहीं पाए। ये ही तो इस गणतंत्र भारत की तकात और शक्ति का प्रभाव हैं।
आज खेलों भी भारत बेहतर कर रहा है ओलम्पिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियान गेम्स में भारत का प्रदर्शन पूर्व से बेहतर हुआ। देश के नेशनल हाईवे का जाल तेज गति से बीछा, अटल तनल जैसी सुरंगे आज विकसित भारत की पहचान हैं।
आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से आज हर नागरिक को स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध हो रहा हैं । महिलों की स्थिति में सुधार आ रहा हैं, बेटी पड़ रही हर क्षेत्र में प्रगति कर रही हैं, चाहें खेल हो, राजनीति या सेना, आज बेटियां अपने योगदान से देश को सशक्त बना रही हैं।
अग्नि वीर जैसी योजना ना सिर्फ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगी बल्कि युवाओं को अनुशासित बनाते हुए देश के स्तम्भ के रूप में भारत को और मजबूत व बलशाली बनाएंगी।
यदि गणतंत्र दिवस पर हमारी जाबाज भारतीय सेना का उल्लेख ना हो तो गणतंत्र का उत्सव अधूरा है , हम जहाँ 1 से 2 डिग्री के तापमान की ठण्ड को सहन नहीं कर पाते तो वही हमारे जवान सैनिक सियाचिन और नाथुला बॉर्डर पर तैनात हैं जहाँ का तापमान शर्दीयों में माइनस 20 डिग्री से भी नीचे चला जाता हैं तो दूसरी ओर वीकानेर, जैसलमेर और कच्छ बॉडर पर पिघलाने वाली गरमी में बॉडर पर तैनात हो देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को सुनिश्चित कर गणतंत्र भारत को बल प्रदान करते हैं। हमारे वीर सैनिकों के लिए भी आज सरकार द्वारा कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
भारत आगे बढ़ चला हैं यही तो गणतंत्र की शक्ति, हमें संकल्प लेकर भारत को अधिक विकसित और शक्तिशाली बनाना है ताकि वह अपने संस्कार, अध्यात्म और वसुधैवकुटुंबकम जैसे आदर्श के साथ विश्व को शांति और अहिंसा की ओर ले जाएं।
आप सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनायें। जय हिंद
महामंडलेश्व श्रद्धा गिरि
पंचदस नाम जूना अखाड़ा
Comments
Post a Comment