भारत के राष्ट्रीय उत्सव गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को अनेकों अनेक शुभकामनायें।🇮🇳🙏🇮🇳🙏🇮🇳🙏 किसी भी देश की स्वतंत्रता, नागरिकों के अधिकार, देश के लोगों की मुखर आवाज इस बात पर निर्भर करती है की वह देश गणतंत्र और लोकतंत्र है या नहीं। आजादी के पश्चात भारत ने अपने देश की सुचारु व्यवस्था को बनाये रखने के लिए, लोगों के अधिकारों को सुनिश्चित करने हेतु, देश के प्रतेक नागरिक का देश के विकास में योगदान हो इसलिए गुलामी की जंजीरों से निकलता हुआ भारत वीर स्वतंत्रता सैनाननियों के वलिदान और योगदान से 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ , आजादी उपरांत 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ और 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागु किया गया और भारत गणतंत्र कहलाया। गणतंत्र व्यवस्था भारत के लिए नई नहीं है, इतिहास बताता है की छठी शताब्दी इसापूर्व भारत की ऐतिहासिक 16 जनपदों में से कई जनपद गणतंत्र थी, ये दिखता है की गणतंत्र हमारे रगो में है इसे हमने सीखा नहीं यह हमारे पूर्वजों की देन है। आज भारत के राष्ट्रीय पर्व 74 वे गणतंत्र पर भारत ने 73 वर्षों में संविधानिक व्यवस्थाओं और जन जन के सहयो...
Mahamandaleshwar, Juna Akhara